फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में चला बुलडोजर: नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण, सामान जब्त कर जुर्माना भी लगाया

Tue, 10 Dec 2024 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर तिराहा तक सड़क से अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में खलबली मच रही। 
विज्ञापन
जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम के कर अधीक्षक सदानंद के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर तिराहा तक सड़क से अतिक्रमण हटवाया।

विज्ञापन


इस मार्ग पर अधिकतर दुकानदारों व ठेले वालों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था। सड़क पर निर्माण सामग्री भी पड़ी मिली, जिसको बुलडोजर से हटवाया गया। निगम के अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में ही दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की अपील की गई थी, इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके बाद सामान जब्त करने की कार्रवाई अमल में लाई गई। इसके साथ ही करीब दस दुकानदारों से 12 हजार 300 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। 

नशे में होश खो बैठा दरोगा: शराब पीकर पड़ोसी के घर में घुसा, कर दी ये करतूत; वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा। दुकानदारों व प्रतिष्ठान संचालकों से अपील है कि सड़क पर अतिक्रमण न करें, जिससे जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें