फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस से टकराया था बुलडोजर, घायल चालक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
रमन यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के अमिलौना गांव निवासी 30 वर्षीय संविदाकर्मी बस चालक रमन यादव की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शुक्रवार रात कांट में हुए हादसे में वह घायल हो गए थे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रमन यादव की छह माह पूर्व संविदा पर चालक की नौकरी लगी थी। उनकी ज्वाइनिंग हरदोई में हुई थी, लेकिन स्थानांतरण शाहजहांपुर हो गया था। वर्तमान में वह जलालाबाद से शाहजहांपुर और शाहजहांपुर से उत्तराखंड के टनकपुर बस लेकर जाते थे। शुक्रवार की रात टनकपुर से वापसी के बाद वह बस लेकर जलालाबाद जा रहे थे।
कांट में टैंकर से टकराकर बुलडोजर दूसरी साइड में डिवाइडर पार करता हुआ आया और तेज रफ्तार बस से टकरा गया। बस चालक रमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार करीब 12 सवारियां भी चोटिल हो गईं। आनन-फानन में बस के केबिन से निकालकर रमन यादव को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने पहुंचकर रमन यादव के परिजनों को सांत्वना दी। कांट इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


पत्नी से कहा था खाना बना लो, हम रास्ते में हैं
परिजनों के अनुसार, शाहजहांपुर से निकलने के बाद रमन यादव ने अपनी पत्नी वीनू से फोन पर बात की थी। कहा था कि खाना बना लो, वह रास्ते में है, जल्दी घर पहुंच जाएंगे। पति के आने का इंतजार कर रही वीनू को हादसे की जानकारी हुई तो वह अपने होश खो बैठी। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़े थे। पिता रामबेटा, मां गुड्डी, भाई शोभित गुमसुम हो गए। बेटी किट्टू, कीर्ति, बेटे कृष्णा की जिम्मेदारी वीनू के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें