फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड ने 55 साल की महिला को उठाकर पटका, अस्पताल में मौत

Sun, 19 Jan 2025 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में छुट्टा पशुओं का आतंक थम नहीं रहा। निगोही क्षेत्र में सांड ने हमला कर महिला को मार डाला। महिला नहर किनारे गई थी। वहीं उस पर सांड ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव घाटबोझ निवासी छुटकन्नू की पत्नी लीलावती (55 वर्ष) को सांड ने उठाकर पटक दिया। सीएचसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब सात बजे लीलावती घाटबोझ माइनर के किनारे गई थीं। तभी सांड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया। शोर होने पर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े। उन्होंने सांड को भगाया।

गंभीर रूप से घायल लीलावती को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें