फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कबड्डी में ढकिया तिवारी की टीम ने दर्ज की जीत

Sun, 19 Jan 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही के ढकिया तिवारी में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में दमखम ​दिखातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
निगोही। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ढकिया तिवारी में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में ढकिया तिवारी की टीम विजेता और निगोही टीम उपविजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सर्वोदय इंटर कॉलेज ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन के एकल में दीप कुमार और बालिका वर्ग में रिफा विजेता बनीं।
सीनियर बालक वर्ग बैडमिंटन में नितिन सिंह विजेता रहे। छोटी दौड़ में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इससे पहले खेलों का प्रारंभ ब्लॉक प्रमुख भानू प्रताप सिंह ने कराया। समापन में ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह चौहान ने उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवम सिंह, श्याम नारायण मिश्रा, कृष्ण पाल कन्नौजिया, कृष्ण पाल सिंह, हरेंद्र प्रताप माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें