फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में कार की टक्कर लगने से बग्घी स्वामी की मौत

विज्ञापन
पुवायां के गांव जेबा के जाहिद  अली का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खुटार-पूरनपुर रोड पर हुआ हादसा, बेटे की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार। खुटार-पूरनपुर रोड पर लौहगांपुर जंगल के पास रात डेढ़ बजे सड़क पार कर रहे पुवायां के गांव जेेबां निवासी 50 वर्षीय जाहिद अली की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। बग्घी चलाने वाले जाहिद घोड़ों के लिए पानी लेने जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे।
जाहिद अली शादी समारोह आदि में किराये पर बग्घी चलाने का काम करते थे। शनिवार को वह अपने साथी गांव जेबां के ही गुलफाम, लखीमपुर के कस्बा मैलानी के गांव कुकरा निवासी शान मोहम्मद के साथ बग्घी लेकर पूरनपुर गए थे। द्वारचार होने के बाद वह बग्घी लेकर वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन

बग्घी के घोड़े पिकअप वाहन में थे और बग्घी वाहन में पीछे जुड़ी हुई थी। लौहगांपुर जंगल के पास पेट्रोल पंप के सामने चालक ने पिकअप रोक दी। जाहिद अली घोड़ो के लिए पानी लेने सड़क के दूसरी ओर जा रहे थे। इस बीच पूरनपुर की ओर से आ रही कार की टक्कर लगने से वह गंभीर घायल हो गए।
सूचना पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण जाहिद अली को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज को ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। रविवार को जाहिद अली के पुत्र दिली अफसर ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जाहिद अली की मौत से पत्नी मौजदा उर्फ मोहिनी, पुत्र गुल अफसर, दिली अफसर, रवि अफसर, पुत्री आरजू, मां अख्तर बानो, भाई नबी अहमद, पप्पू, गुड्डू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें