फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिना व्यवस्था के दूसरी जगह लगवा दिया बुध बाजार, भड़के व्यापारियों ने किया विरोध

Wed, 22 Jan 2025 03:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में प्रशासन और नगर निगम ने साप्ताहिक बुध बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया गया, लेकिन बिजली-पानी, सफाई आदि की व्यवस्था नहीं की गई। इस पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
अधिकारियों से बात करते सपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में बुधवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार को बहादुरगंज से हटाकर पुलिस चौकी के सामने रेलवे के मैदान पर लगवा दिया गया। बिना बिजली-पानी, सफाई के बाजार लगवाने पर दुकानदार एकत्रित हो गए। सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खान भी पहुंचे और अधिकारियों को बुलाकर नाराजगी जताई। उन्होंने छह दिन में सुविधाएं नहीं पूरी होने पर धरना देने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


कई वर्षों से बहादुरगंज में लगती चली आ रही बुध बाजार को जिला प्रशासन व नगर निगम ने बहादुरगंज मुख्य बाजार से हटवाकर बहादुरपुरा चमकनी पुराने प्लेटफार्म पर सब्जी बाजार में कर दिया है। इस पर फड़ लगाने वाले गरीब छोटे व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारियों के एकत्रित होने पर सपा के अध्यक्ष तनवीर खान पहुंच गए। उन्होंने कॉल कर नगर आयुक्त विपिन मिश्रा को बुलाया। 

कारोबारी हरीश अपहरण कांड: आखिरी सांस तक याद रहेंगे यातना के 96 घंटे, पानी की जगह पिलाई शराब; बक्से में सुलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे कहा कि बिना सुविधाओं के बाजार को नए स्थान पर लगाकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। छोटे व्यापारियों को बुध बाजार लगाने के लिए नए स्थान पर लाया गया लेकिन यहां पर बहुत गंदगी है। यहां फड़ बना दिए जाएं और रोशनी का इंतजाम कराया जाए। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष जिवेंद्र कुमार वाजपेयी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष मुजम्मिल खान, संतोष पाल, गुफरान खान, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें