फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बुद्ध का धम्म दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्म’

Mon, 04 May 2015 11:37 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान बुद्ध की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनकी शिक्षाओं पर अमल करने का संकल्प लिया गया। बुद्ध विहार में नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण कैंप भी लगाया गया।
विज्ञापन

भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बुद्ध का धम्म दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्म है, जो प्राणी मात्र को विकासमुक्त जीवन जीना सिखाता है। विशिष्ट अतिथि महेश सागर ने कहा कि बुद्ध धम्म संपूर्ण जगत को करुणा, दया, मैत्री का पाठ पढ़ाता है। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह दिनकर, संतोष कुमार, डॉ. ओरी लाल, ओपी वर्मा, वेदपाल सुमन, राम प्रसाद आजाद, राम प्रसाद बौद्ध, एसआर सिंह धानियां, ओमपाल सिंह, केके सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व डॉ. अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर डॉ. ओपी गौतम, अनुज प्रभा, जेपी गौतम, खेमकरन लाल गौतम, बुधपाल सिंह, अमर सिंह, पवन सिंह, विपिन गौतम, सुगत नागपाल, मीना गौतम आदि मौजूद रहे।
पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की गोष्ठी में अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि बुद्ध की शिक्षाएं मानव को सुख-संपन्नता देती हैं। उनका पंचशील समाज की बुराइयों को दूर करता है। इस अवसर पर सचिव मधु सागर, संतोष कुमारी, माधुरी, नीतू कुमारी, प्रियांशु उपासक, दिव्यांशु, शीतल सिंंह, ज्वाला प्रसाद, सुधीर सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईवी समूह के तत्वावधान में बुद्ध विहार में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया गया। कैंप में डॉ. अभिषेक दीक्षित, डॉ. अनुराग दीक्षित ने नेत्र परीक्षण के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाइयां भी बांटीं। संयोजक अजय भारती ने आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में वीर पाल सिंह, एमके सेठ, राकेश कुमार, सर्वजीत योगी, अंकित भाष्कर, अजीत भाष्कर, कमल सक्सेना आदि का योगदान रहा। कैंप में करीब 250 लोगों की जांच की गई। संत गाडगे सेवा संस्थान की ओर से भगवान बुद्ध जयंती मनाई गई। बुद्ध की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद संस्थापक रामलड़ैते कनौजिया, अजय कनौजिया, रामनरेश प्रजापति, गयाप्रसाद राठी, विनोद, मुकेश वर्मा, अनुज कनौजिया, गोविंद कनौजिया, पंकज कनौजिया आदि ने विचार व्यक्त किए।

भगवान बुद्ध विहार समिति के बैनर तले हुए कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर अमल में लाने के लिए सभी का आह्वान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को साड़ियां देकर सम्मानित किया गया। रात में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में सुरेश कुमार नेताजी, नेवाजी, दयाराम सुखित, जगदीश प्रसाद, नेकसराम, कमलेश, राम सेवक, श्याम मोहन विश्वकर्मा, रामपाल शास्त्री आदि ने बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें