फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बसपा में फिर बदलाव, उदयवीर तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
उदयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष, बसपा। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंचायत व आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा में एक बार फिर जिला स्तर पर परिवर्तन किया गया है। मुख्य प्रभारी ने जनवरी महीने में पद संभालने वाले हरिराम की पदोन्नति दी है। उनके स्थान पर उदयवीर सिंह को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में जमीन तलाश रही बसपा के संगठन में लगातार परिवर्तन किया जा रहा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के बाद अध्यक्ष पद पर कई बदलाव हो चुके हैं। जनवरी महीने में हरिराम को संगठन की कमान सौंपकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आठ महीने में ही फिर से बदलाव कर दिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव व मुख्य प्रभारी मुनकाद अली व गिरीश चंद्र जाटव ने हरिराम की पदोन्नति दी है। वहीं, उदयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि संगठन को मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सेक्टर और बूथ को मजबूत करेंगे। गांवों तक जाकर लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें