शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज का बीएससी जीव विज्ञान (बायोलॉजी) तृतीय वर्ष (षष्ठम सेमेस्टर) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय ने बताया कि 131 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि तीन विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन विद ऑनर्स पास हुए। रुद्रांश त्रिवेदी ने 8.57 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिष्ठा मिश्रा व संजना सिंह ने 8.33 व 8.05 सीजीपीए के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा और प्राचार्य प्रो. डॉ.राकेश कुमार आजाद ने बधाई दी है। संवाद
बीएससी गणित का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में बीएससी गणित वर्ग का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय के प्रभारी डॉ.आलोक सिंह ने बताया कि परीक्षा में कुल 164 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 8.12 सीजीपीए के साथ जागृत पाल प्रथम रहे। 7.99 सीजीपीए के साथ शिवम जौहर द्वितीय व 7.67 सीजीपीए के साथ कार्तिकेय सक्सेना तृतीय स्थान पर रहे। संवाद
रुद्रांश त्रिवेदी
रुद्रांश त्रिवेदी