कार्यालय में चार्ज संभालने के बाद दिव्या गुप्ता को विदाई देते बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव। स्रोत: व
- फोटो : इकौना तहसील में पीड़ितों को चेक प्रदान करते विधायक।
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा के प्रभारी सहायक शिक्षा निदेशक (खेल) जयशंकर श्रीवास्तव ने बुधवार को बीएसए का चार्ज संभाल लिया। सुबह साढ़े दस बजे कार्यालय आए जयशंकर श्रीवास्तव को दिव्या गुप्ता ने विधिवत चार्ज दिया। इस बीच नए बीएसए का स्वागत और दिव्या गुप्ता को विदाई दी गई।
बता दें कि तबादले के बाद तत्कालीन बीएसए दिव्या गुप्ता ने कुछ दिन तबादला टालने के लिए वित्त मंत्री से मुलाकात की थी। उनके साथ कुछ शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यालय का स्टाफ भी था। दिव्या गुप्ता ने तबादला रुकवाने के लिए प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। बुधवार को आए जयशंकर श्रीवास्तव ने कार्यालय में चार्ज संभाल लिया।
इस बीच स्टाफ ने दिव्या गुप्ता को विदाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की। वहीं, नए बीएसए का स्वागत किया गया। बीएसए ने शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की बात कही है।