तिलहर। मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर गांव आते समय तहेरे-चचेरे भाइयों की बाइक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार पहिया वाहन से टक्कर लग गई। दोनों गंभीर घायल हो गए।
निगोही के गांव खुडकापुर निवासी 40 वर्षीय हरि राम अपने चचेरे भाई कांता प्रसाद के साथ थाना कांट स्थित इंदेपुर मंदिर में रविवार को सुबह प्रसाद चढ़ाने बाइक से गए थे। पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे वह लौट रहे थे। बाइक हरिराम चला रहे थे। गांव बिलहरी के पास शिवशक्ति ढाबा होकर फिरोजपुर जाने वाले मोड़ पर हरिराम ने हाथ देकर बाइक को मोड़ा।
वैसे ही पीछे तेज गति से आ रहे चौपहिया वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। संवाद