फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूटी से टकराए बाइक सवार साले-बहनोई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर बाइक में स्कूटी की टक्कर लग गई। हादसे में फर्रुखाबाद जिले के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव नहरैया निवासी 25 वर्षीय प्रमोद कुमार व उनके साले हरदोई जिले के थाना सवायजपुर क्षेत्र के गांव बड़ौरा निवासी 20 वर्षीय रजत की मौत हो गई। जबकि प्रमोद का छह वर्षीय बेटा आयुष घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, साले-बहनोई शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से कलान के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजे बदायूं-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित काली मंदिर के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही स्कूटी से टकराकर हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ घायलों को देखकर वाहनों की रफ्तार थम गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को जरियनपुर सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आयुष को मामूली चोट आई है। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली और उनके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद स्कूटी सवार भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें