खुटार। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिंधौली के गांव पैगापुर निवासी सत्यम शुक्ला उनके चाचा जगदीश और रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए।
सत्यम शुक्ला बाइक से अपने चाचा जगदीश और रामनिवास को लेकर खुटार के गांव सिमरई रिश्तेदारी में आए थे। रविवार दोपहर बाद वापस घर जाते समय पुवायां रोड पर अटकोना मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन चालक से टक्कर लग गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। 108 सेवा एंबुलेंस कर्मी रामेंद्र दुबे, शैलेश कुमार ने घायलों को खुटार सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद