फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंचा जीजा-साली  के प्रेम प्रसंग का मामला

Wed, 21 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिव्यांग पत्नी को घर पर छोड़कर युवक ससुराल में साली से प्रेम की पींगें बढ़ाने लगा। जानकारी होने पर युवक की पत्नी ने पति और बहन दोनों को धुन डाला। बुधवार को पूरे दिन थाने में पंच फैसला होने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका।
पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के एक गांव निवासी युवक की शादी आठ वर्ष पूर्व खुटार के गांव रसवां कलां में हुई थी। युवक की पत्नी दिव्यांग है और उसके पिता, मां की मौत हो चुकी है। दिव्यांग युवती की एक छोटी बहन घर में अकेली रहती है। युवती का पति साली को अकेला बताकर उसकी देखभाल का बहाना करके ससुराल में ही रहने लगा। इस दौरान युवक का साली से प्रेम प्रसंग चलने लगा। युवक ने पत्नी को अपने गांव में छोड़ दिया और ससुराल में साली के साथ अकेला रहने लगा। एक हफ्ता पूर्व युवक साली को लेकर घर गया तो विवाद खड़ा हो गया। इस पर युवक साली के साथ वापस ससुराल आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को युवक की पत्नी मायके पहुंची और पति के साथ ही बहन की भी धुनाई कर दी। उसके बाद युवक साली को लेकर थाने आ पहुंचा। पीछे से युवक की पत्नी भी थाने आ गई। साली अपने जीजा के साथ रहने पर अड़ी रही, लेकिन युवती अपनी बहन को सौतन के रूप में रखने को तैयार नहीं थी। पूरे दिन पंचायत के बाद भी फैसला नहीं होने पर पुलिस ने तीनों को घर भेज दिया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर दी तो कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें