थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शालू उर्फ मोहम्मद फैजान। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। मोहल्ला हद्दफ मक्कू बजरिया निवासी 32 वर्षीय हुमैरा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनके देवर शालू उर्फ मोहम्मद फैजान को सदर बाजार पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर ईदगाह रोड से गिरफ्तार कर लिया।
लखीमपुर खीरी के कस्बा मैगलगंज निवासी मुख्तार अहमद ने बहनोई साजिद उर्फ मुन्ना, बहन की सास मिसकीना, देवर शालू उर्फ मोहम्मद फैजान, सारिक उर्फ भूरे, आसिफ और कासिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया था कि बहन हुमैरा की शादी 2015 में साजिद के साथ की थी। आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही बहनोई व उसके घरवाले दहेज में बाइक की मांग को लेकर बहन को परेशान करते थे। घटना के दिन सूचना मिली थी कि उनकी बहन के साथ मारपीट की जा रही है। जब लोगों से जानकारी की तो पता चला कि उनकी बहन को बहनोई व उसके घरवालों ने मारकर लटका दिया।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के पति को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी की तलाश की जा रही है। संवाद