फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चंपावत से अपहृत बहनों की तलाश में आया भाई, टरका रही पुलिस

Wed, 04 Dec 2024 01:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तराखंड राज्य के थाना चंपावत के एक वार्ड से अपहृत दो किशोरियों को मदनापुर क्षेत्र की एक महिला बहलाकर मदनापुर ले आई। उन्हें तलाश करते हुए किशोरियों का भाई पहुंचा तो पुलिस ने उसे टरका दिया। पीड़ित ने एसपी कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। आरोप है कि उनकी एक नाबालिग बहन का विवाह करा दिया गया है।
विज्ञापन

मेहनत-मजदूरी करने वाले युवक की दो नाबालिग बहनें घर में अकेली रहती थीं। करीब 15 दिन पहले दोनों घर से लापता हो गईं। युवक ने अपनी बहनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच नेपाल के एक व्यक्ति ने नेपाल निवासी महिला के किशोरियाें को लेकर जाने की जानकारी दी। उसने बताया कि महिला का मायका मदनापुर के पुछिया गांव में है।
इस पर पीड़ित ने मदनापुर थाने में जाकर सूचना दी। वहां से उसे टरका दिया गया। युवक ने एसपी कार्यालय में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाकर बहनों को ढूंढने की मांग की है। पत्र में बताया कि महिला ने एक किशोरी काे दिल्ली भेज दिया है। जबकि दूसरी की शादी अपने परिवार के युवक के साथ करा दी है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें