परिवार में मचा कोहराम
लगातार दो दिन में दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे एसीएमओ के नेतृत्व में गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. उस्मान अली और फार्मासिस्ट शरीफ खां ने घर-घर जांच शुरू की। इस दौरान रामू के आठ माह के पुत्र कृष्णा और तीन वर्षीय पुत्री नैना के साथ पड़ोस में रह रहे रामू के भाई श्यामू की 10 वर्षीय पुत्री मानसी, आठ वर्षीय पुत्र शनि और चार वर्षीय पुत्र लंकुश भी बुखार से पीड़ित मिले।
इन सभी बच्चों को एसीएमओ ने तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा और अन्य घरों के लोगों की जांच की। इस दौरान बुखार और सर्दी-जुकाम से ग्रस्त पाए गए कई ग्रामीणों और उनके बच्चों को डॉक्टरों ने आवश्यक दवाएं मुहैया कराईं। दो बच्चों की मौत से उनकी मां बबली का हाल बेहाल है और वह बार-बार पछाड़ें खाकर बेसुध हो रही हैं।