उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियां सम्मानित
डीसीबी चेयरमैन ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। शाहजहांपुर की अभूतपूर्व सफलता के लिए बैंक अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों, बैंककर्मियों के साथ-साथ सहकारिता विभाग के अधिकारियों, सचिवों, पैक्स सभापतियों तथा स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी की दिन-रात की मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है।
उन्होंने यह भी बताया कि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने महाभियान की अवधि को 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर तक एक लाख सदस्यता का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। इस दौरान सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, अपर जिला सहकारी अधिकारी आनंद श्रीवास्तव, उपमहाप्रबंधक राजेश कुशवाहा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पूर्णिमा, सिंपल यादव मौजूद रहे।