फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों का उत्पीड़न करने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर

Fri, 02 Dec 2016 11:38 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आदेश - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 गन्ना किसानों का कोई भी बिचौलिया और माफिया उत्पीड़न न करे। अगर कोई इस तरह के कार्यो में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। 
विज्ञापन

यह निर्देश डीएम रामगणेश ने पेराई सत्र 2016-17 में गन्ना मूल्य एवं कमीशन के देय भुगतान गन्ना क्रय पेराई, चीनी उत्पादन एवं चीनी परता आदि की कैंप कार्यालय में ली गई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित गन्ना मूल्य 305 व 315रुपये प्रति क्विंटल की दर ही भुगतान किया जाये। यदि शासन के निर्देशानुसार कोई रिजक्ट बैरायटी का गन्ना है तो उसे तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से क्रय होगा। डीएम ने कहा कि किसान बड़ी मेहनत और लगन से गन्ना उत्पादन करता है इसलिए कोई बिचौलिया उसका शोषण न कर सके। इसका जिला गन्ना अधिकारी विशेष ध्यान रखें।  
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी गन्ना तौल केन्द्र पर घटतौली न हो वहां का वाट/माप यंत्र का सही ढ़ग से परीक्षण कराते रहे। डीएम ने गन्ना किसानों के 14 दिनों के अन्दर भुगतान की स्थिति की जानकारी की तो पाया कि चीनी मिल निगोही ने भुगतान कर दिया है। मकसूदापुर द्वारा भुगतान किया जा रहा है और रोजा चीनी मिल ने भी भुगतान करना शुरू कर दिया है। बैठक में डीएम ने ट्रांसपोर्ट व्यवस्था, गन्ना उठान व्यवस्था, गन्ना उपज बढ़ोत्तरी, अतिरिक्त सट्टे की पर्चियों का निर्धारण आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में समस्त चीनी मिलों के प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें