भाकियू का एसडीएम कार्यालय पर चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन के बाद भी समस्याओं का निस्तारण न होने से भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष है भाकियू कार्यकर्ता 28 नवंबर से एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि कस्बा पुवायां निवासी दलित राजकुमार की जमीन सवर्ण जाति के व्यक्ति ने अपने नाम कराने के मामले में न्याय दिलाया जाए। गांव फत्तेपुर में खाद के गड्ढों से अवैध कब्जा हटे, बिलसिया दौलतपुर में चकमार्ग से कब्जा हटवाया जाए, बाजारपुर में चारागाह की भूमि से कब्जा हटे।शुक्रवार पांचवें दिन भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समस्याओं के निस्तारण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जाने पर रोष जताया। इस दौरान अनिल सिंह यादव, सत्यवान अवस्थी, नन्हीं देवी, शिवराम, रविंद्र, मनोज कुमार यादव, माया देवी, अनीता देवी, कृष्णा देवी, सविता देवी, रामाधार, रामकृष्ण संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।