फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बल्लेबाजों व गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बरेली व हरदोई जीते

विज्ञापन
शाहजहांपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेटूर्नामेंट में कुलदीप को मैन ऑफ दा मैच का ​खिताब देते वरिष्ठ 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्व.प्रेमधर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। गेंदबाजों व बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से बरेली और हरदोई की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।
विज्ञापन

रिलायंस खेल मैदान पर पहला मैच बरेली एसआरएमएस व सीतापुर के मध्य खेला गया। सीतापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। इसमें जीशान गाजी ने 25 रनों का योगदान दिया। शेष बल्लेबाजों ने निराश किया। बरेली की ओर से राज और हर्ष यादव ने चार-चार विकेट हासिल किए। जवाब में बरेली ने सात ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य को हासिल कर लिया। शाहरुन ने 30, जैनुल अंसारी ने 26 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच राज रहे।
कृभको खाद मैदान पर दूसरे मैच में हरदोई ने फर्रुखाबाद को चार रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरदोई ने 103 रन बनाए। बल्लेबाज विशाल राज ने 23, निशांत ने 18 बनाए। फर्रुखाबाद की ओर से हिमांशु ने चार विकेट हासिल किए। जवाब में फर्रुखाबाद की टीम 99 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन

प्रांजल ने 25, वैभव ने 20 रन बनाए। हरदोई की ओर से कुलदीप ने पांच विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। मैच के अंपायर विशाल वर्मा, तरुन कपूर रहे, स्कोरिंग मुनीष ने की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, शुभेंदु डे, अजय, आशीष जैन, फिरोज, वत्सल, मनोज यादव, अमित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें