फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भांजी के लापता होने पर दर्ज कराई आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने भांजी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनकी मौसेरे भाई की बेटी की शादी 21 नवंबर को थी। शादी में शामिल होने के लिए वह अपनी 20 वर्षीय भांजी को घर लाए थे। शादी के बाद उन्होंने भांजी को घर पर ही रोक लिया। 29 नवंबर को वह एक शादी समारोह में शामिल होने खुटार गए। वापस आने पर भांजी घर से लापता मिली। जानकारी में आया कि गांव महुआ पिमई का संजय सिंह उनकी भांजी को ले गया है। उसका साथ आरोपी के भाई विजय प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, हर्षित सिंह और पिता लल्ला सिंह, रिंकी देवी, कोमल आदि ने दिया।
विज्ञापन

भांजी अपने साथ घर में रखे चार हजार रुपये और जेवर भी ले गई है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें