थाने में कई घंटे हुई पंचायत
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फोन पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग खुटार पहुंचे और शादी से मना कर दिया। दोपहर बाद मामला थाने पहुंच गया और दोनों पक्षों में पंचायत शुरू हो गई। कई घंटे की पंचायत के बाद भी दुल्हन पक्ष शादी को तैयार नहीं हुआ और लखनऊ से दुल्हन भी नहीं आई।
यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में 10 लाख के इनामी आतंकी कुलवीर सिंह सिद्धू की तलाश, कई जगह लगाए गए पोस्टर
रात दस बजे के बाद दोनों पक्ष थाने से चले और किसी ने भी मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी लेकिन बात नहीं बन सकी। दुल्हन पक्ष के लोग लखनऊ में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की बात कह रहे थे।