फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कचहरी पुल पर ईंटों से भरी ट्राॅली हुई खराब, जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
कचहरी पुल पर खराब हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कचहरी पुल पर सोमवार की सुबह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब होने के कारण लंबा जाम लग गया। भारी वाहन के बीचों-बीच रुकने से आवागमन बुरी तरह से प्रभावित रहा। यातायात पुलिस ने बारी-बारी से एक ओर का यातायात रोककर वाहनों को निकलवाया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राॅली खराब होने से आगे और पीछे वाहनों की लंबी कतारें लगती चली गईं। दोपहिया वाहन चालकों को धूप में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ट्रॉली में ईंटें लदी होने के कारण उसे मौके से हटाना मुश्किल हो गया, जिससे जाम बढ़ता चला गया। दफ्तर जाने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
यातायात पुलिस ने दोनों साइडों को थोड़ी-थोड़ी देरी के लिए रोककर जाम के हालात को सामान्य किया। इसके बाद खराब ट्रॉली का पहिया बदलवाया गया। टीएसआई विनय कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रॉली खराब होने से जाम लग गया था जिसे खुलवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें