फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईंट-भट्ठा कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कांट-जलालाबाद हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से परिजनों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खुर्द नौसारा निवासी 25 वर्षीय विरास गौतम उर्फ सन्नी एक ईंट भट्ठे पर पार्टनर के रूप में काम करते थे। शनिवार रात भट्ठे से वापस न पहुंचने पर परिजनों ने सन्नी को फोन किया। उसका फोन बंद जा रहा था। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोज की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
रविवार की सुबह उसका शव तिलहर थाना क्षेत्र के गोबरसंडा गांव स्थित नाले के पास नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने फील्ड यूनिट बुलवाई। परिजनों को सूचना दी। खबर सुनकर मौके पर पहुंची सोनम एवं परिवार के लोग सन्नी के शव को देखकर बेहाल हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि सन्नी की हत्या की गई है।
विज्ञापन

उसकी शादी दो मार्च को ही सेहरामऊ दक्षिणी की रहने वाली सोनम के साथ हुई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद देर शाम परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर शव को कांट-जलालाबाद हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। मुआवजे की मांग की। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। कांट इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को रोड पर रख कर जाम लगाया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रात आठ बजे से लगा जाम साढ़े नौ बजे सीओ सदर के आश्वासन पर खोला गया। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि परिजनों ने मुआवजा और पार्टनरशिप में फंसे रुपये दिलाने की मांग की है। हत्या के आरोप पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें