थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन बहादुरगंज में घंटाघर रोड पर बुधवार की रात चोरों ने एक किचेन सेंटर में चोरी का प्रयास किया। दुकान के सामने से वाहन हट जाने की वजह से चोर भाग गए।
मोहल्ला महमंद जलालनगर में रहने वाले शकील खां की टेलीफोन एक्सचेंज के पास भारत किचेन सेंटर नाम से दुकान है। बंदी की वजह से बुधवार को उनकी दुकान बंद थी। रात में दुकान के सामने गली में बने मैरिज लॉन में शादी थी। जिसकी वजह से लोगों के वाहन सड़क पर खड़े हुए थे। एक वाहन उनकी दुकान के सामने भी खड़ा था। चोरों ने वाहन के पीछे से उनकी दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया, लेेकिन दुकान के सामने खड़ा वाहन हट जाने से चोर भाग गए। चोरी की सूचना पर सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।