फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्का पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी: युवक की चाल-ढाल से खुल गया भेद, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई

Sat, 22 Jul 2023 02:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए वेशभूषा बदल ली। वह बुर्का पहनकर उसके गांव पहुंच गया, लेकिन चाल-ढाल से उसका भेद खुल गया। ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बुर्का पहने युवक को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे जानकर लोग हैरान रह गए। युवक बुर्का पहनकर प्रेमिका के गांव पहुंच गया। उसकी चाल-ढाल देख लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसका बुर्का उतरवाया तो लोग चौंक गए। उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। 

विज्ञापन


जलालाबाद क्षेत्र के रहने वाले युवक का दूसरे गांव की युवती से प्रेम प्रसंग है। युवती उसकी रिश्तेदार है। शनिवार को युवक बुर्का पहनकर प्रेमिका के गांव पहुंच गया। गांव में घुसते ही उसकी चाल ढाल देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। उसे रुकने के लिए आवाज लगाई तो वह भागने लगा। इस पर गांव के युवकों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 


 

विज्ञापन

हाथ जोड़ गुहार लगाता रहा युवक 

ग्रामीणों ने उससे बुर्का उतराने को कहा। इस पर युवक हाथ जोड़कर गुहार लगाने लगा। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बाद में बुर्का हटाकर युवक ने सारी बात ग्रामीणों को बता दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को लोगों से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। 

ये भी पढ़ेंहनी ट्रैप: नौकरीपेशा लोगों को जाल में फंसाती थीं लड़कियां, हिमानी की गिरफ्तारी के बाद कई गैंग रडार पर

पकड़े जाने के बाद युवक हाथ जोड़कर कहता रहा कि उसका वीडियो न बनाओ, लेकिन ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी की। वीडियो में कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसे लोग समाज को बदनाम कर रहे हैं। भीड़ के बीच युवक डरा सहमा रहा। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उसे ग्रामीणों से छुड़ाया। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें