बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का बहिष्कार कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद बहिष्कार खत्म कर दिया और आपस में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा पटाखे छुड़ाकर जश्न मनाया।
शिक्षक महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व की लखनऊ में मुख्यमंत्री से सकारात्मक वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री ने वित्तविहीन शिक्षकों को मासिक मानदेय देने के साथ ही हाई स्कूल कापियों का मूल्यांकन पारिश्रमिक दो रुपये तथा इंटर कापियों का मूल्यांकन पारिश्रमिक तीन रुपये प्रति कापी बढ़ाने की घोषणा की। मानदेय संबंधी शासनादेश शीघ्र ही जारी करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षक बुधवार से मूल्यांकन आरंभ कर देंगे। कुछ शिक्षकों ने मंगलवार से ही मूल्यांकन शुरू कर दिया।
इस अवसर पर अभिषेक पांडेय, बृजेश मिश्र, देवशरण मिश्र, राजेश आनंद, यज्ञदत्त शर्मा, सीमा सक्सेना, हाजरा खातून, आदर्श मिश्रा, संजीव मिश्रा, अर्चना, अमिता दीक्षित, सुनीता अग्रवाल, पंकज मिश्रा, शौर्यवर्धन, रामानुज वाजपेयी, विपिन अग्रवाल, श्याम बिहारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।