फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में लगे होर्डिंग्स हटाए

Tue, 07 Apr 2015 12:11 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर के चाराें ओर अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स को जिला प्रशासन के निर्देशन में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने हटा दिया। पालिका के मुताबिक होर्डिंग्स का ठेका खत्म हो चुका है। शहर में ये होर्डिंग्स अवैध रूप से लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब पांच बजे सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंची नगर पालिका परिषद की टीम ने कलक्ट्रेट के बाहर लगे होर्डिंग्स को हटाना शुरू कर दिया। पहले तो किसी ने विरोध नहीं किया। बाद में पहुंचे व्यापारी नेता सचिन बाथम ने उनका होर्डिंग हटाने से मना किया, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि यह अवैध रूप से लगा है। इसलिए इसे हटाया जाएगा। इस दौरान बाथम ने तल्खी करने की कोशिश की, लेकिन द्विवेदी का कड़े तेवर देखकर शांत रहने में ही भलाई समझी। कचहरी के चाराें ओर लगी अधिकांश होर्डिंग्स को रात करीब आठ बजे तक हटा दिया गया। इस दौरान नगर पालिका के जेई एसके कनौजिया, विनियमित क्षेत्र के जेई प्रदीप त्रिवेदी, जसपाल सक्सेना सहित अन्य पालिका कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें