जैतीपुर। सुरजूपुर गांव में रविवार की शाम करीब पांच बजे खली निकालते समय गांव के विश्राम के नाबालिग पुत्र रवि के हाथ का कड़ा स्पेलर में फंस गया। जब तक स्पेलर मालिक हरीशंकर ने मशीन बंद की, रवि का हाथ कंधे से उखड़ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्पेलर मालिक ने बताया कि बालक खेलते हुए स्पेलर के पास पहुंच गया। बाद में स्पेलर मालिक घायल बालक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वही सूचना पाकर बालक के परिजन भी पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद रवि को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रवि के पिता विश्राम ने बताया कि बेटे को बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर कराकर वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जांच कराई जा रही है। संवाद