फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले के 400 परिषदीय स्कूलों की चहारदीवारी होगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में जर्जर और क्षतिग्रस्त चहारदीवारी को दुरुस्त कराने की तैयारी शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में जिले के करीब 400 स्कूलों की चहारदीवारी मरम्मत योग्य मिली है। कहीं गेट टूटे हैं तो कहीं दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। इससे स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जिले के 2716 परिषदीय स्कूलों का बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सर्वे कराया था। इसमें चहारदीवारी की स्थिति के साथ अन्य कमियों का भी ब्योरा जुटाया गया। इसके बाद विद्यालयों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव के अनुसार, करीब 400 स्कूलों में चहारदीवारी से संबंधित कार्य कराया जाएगा।
जिन दीवारों की मरम्मत संभव होगी, उन्हें ठीक कराया जाएगा। वहीं, अधिक जर्जर दीवारों को गिराकर नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। बताया कि विद्यालयों की सूची डीएम को भेज दी गई है। चहारदीवारी निर्माण और मरम्मत का कार्य मनरेगा अथवा ग्राम पंचायत स्तर से कराया जा सकता है। विभाग की ओर से स्कूलों में सामने आई अन्य कमियों को भी दूर कराने की तैयारी है। चहारदीवारी दुरुस्त होने से विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें