फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती से दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि छह सितंबर को उनकी 18 वर्षीय पुत्री अपनी 10 वर्षीय छोटी बहन को लेने गांव दनियापुर स्थित सचिन वर्मा के घर गई थी। आरोप है कि सचिन ने अपने दोस्त दिल कुमार कश्यप के साथ मिलकर युवती को बंधक बना लिया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने करीब एक घंटे तक युवती को बंधक बनाए रखा।

शोर सुनकर युवती के परिवार वाले सचिन के घर पहुंचे तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया।
विज्ञापन


सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि आरोपी सचिन वर्मा और दिल कुमार कश्यप निवासी दनियापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें