फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री हमारा धर्म और संस्कृति का उपहास बनाने पर आमादा : सोहन

विज्ञापन
बजरंग दल के प्रशिक्षण शिविर का दीप जलाकर उद्घाटन करते पदाधिकारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बजरंग दल का प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग रविवार को संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज में शुरू हो गया। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल सोहन सिंह सोलंकी और प्रांत सह संगठन मंत्री आरेंद्र ने दीप जलाकर किया। राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि देश और धर्म के खातिर हिंदू युवाओं को बलवान बनना ही पड़ेगा, वरना विधर्मी इस देश की संस्कृति को नष्ट कर देंगे। बोले कि बॉलीवुड इंडस्ट्री हमारे धर्म और संस्कृति का उपहास बनाने पर आमादा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आमिर खान, शाहरुख खान जैसे अभिनेता ऐसी फिल्म बनाते हैं, जिसमें हिंदू समाज को अपमानित होना पड़े। उन्होंने कहा, हिंदू अब जाग चुका है। बहुत हो चुकी मानसिक गुलामी, अब हिंदू जवाब देना सीख गया है। इसके फलस्वरूप हम अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षार्थियों को शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की उपयोगिता एवं महत्व बताया।
कार्यकर्ताओं से सात दिन के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में मेहनत और लगन के साथ सीखने की अपेक्षा की गई। कहा, वर्ग का उद्देश्य हिंदू तन और मन से मजबूत बने और उसके मन में धर्म और देश के प्रति समर्पण बढ़ना है। इस दौरान प्रांत मंत्री राजीव सिंह, प्रांत संयोजक राकेश त्यागी, वर्ग प्रमुख अभिनव ओमर, महानगर कार्यवाह धर्मेंद्र संयुक्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें