तिलहर में बुलेरो कार में फंसे चालक को निकालते लोग। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए। इस बीच हाईवे पर एक लेन पर करीब 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार बोलेरो हाईवे पर मंडी के सामने खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में बुलेरो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घायलों को बाहर निकाला गया।
घायलों में सहानपुर के कोतवाली देहात के गांव मुल्लापुर कदीम गांव निवासी राजवीर, सनवीर, नाथीराम, रामेश्वर, देवबंद निवासी दीपक व संदीप घायल हो गए। कार चालक पंकज निवासी शिवनगर (हरिद्वार) को बमुश्किल निकाला गया। उसके दोनों पैर टूट गए हैं। सभी इलाहाबाद हाईकोर्ट से तारीख लेकर लौट रहे थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस बीच एक लेन पर आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा।