फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर चीनी मिल में हवन पूजन कर चालू किया गया बॉयलर

विज्ञापन
तिलहर किसान चीनी मिल में बॉयलर पूजन के दौरान यज्ञ करते मिल प्रबंधक जंग बहादुर यादव व अन्य। स्रो
विज्ञापन
तिलहर। धनवंतरि जयंती पर किसान सहकारी चीनी मिल में मिल प्रबंधक जंग बहादुर यादव और उपसभापति दोदराम कुशवाहा ने पं. रामजी शास्त्री के निर्देशन में हवन कर बॉयलर पूजन किया।
विज्ञापन

इसके बाद बॉयलर में अग्नि डालकर उससे स्टीम तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया। इस अवसर पर मिल प्रबंधक ने कहा कि नए पेराई सत्र के लिए मशीनों की मरम्मत कर उनको दुरस्त कर लिया गया है और नवंबर माह में चीनी मिल नए सत्र की शुरुआत को तैयार है। उपसभापति ने पेराई शुरू होने पर कोई तकनीकी व्यवधान नहीं आने पर जोर दिया। इस दौरान मिल के मुख्य लेखाकार हरीश कुमार शाही, गन्ना अधिकारी दमिनेश राय, चीफ इंजीनियर महेंद्र यादव, डायरेक्टर आशीष अवस्थी, पूर्व उप सभापति सुरेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें