सोनेलाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। दो दिन पहले गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरकर जान गंवाने वाले युवक की पहचान टिकट पर लिखे मोबाइल नंबर के जरिये हो गई। युवक बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव निवासी सोनेलाल (25) था। वह हरियाणा में मजदूरी करने गया था और तबीयत खराब होने पर ट्रेन से घर लौट रहा था।
शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सोनेलाल के बहनोई रणवीर, भाई मनीलाल और बहन करुणा शव देखते ही फफक पड़े। मनीलाल ने बताया कि सोनेलाल करीब पांच-छह दिन पहले ही मजदूरी करने हरियाणा गया था। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद वह ट्रेन से घर लौट रहा था। बुधवार रात गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास किसी तरह वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
उसके पास मिले आधार कार्ड और टिकट से पुलिस को उसके परिजनों तक पहुंचने में मदद मिली। टिकट पर लिखे मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया और फोटो भेजकर पहचान कराई। सूचना मिलने के बाद परिजन शाहजहांपुर पहुंचे। मनीलाल ने बताया कि भाई की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी गौरी बेसुध हो गई है। उसकी तीन साल की बेटी रेखा है। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि युवक के शव की पहचान उसके परिजनों ने कर ली है।
सोनेलाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन