फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टिनशेड में फंदे से लटका मिला ट्रक चालक का शव

विज्ञापन
नसीम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : कार्यशाला में शामिल स्टाफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। बादशाहनगर गांव निवासी ट्रक चालक नसीम उर्फ छोटू (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार देर रात उनका शव घर की दूसरी मंजिल पर बने टिनशेड में बल्ली से फंदे पर लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेले थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, नसीम ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्हें शराब पीने की आदत थी। अधिक शराब पीने पर पत्नी और परिवार के लोगों के टोकने पर वह अक्सर नाराज हो जाते थे। सोमवार को उनकी पत्नी संजू बच्चों के साथ हरदोई के शाहबाद थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां दावत में शामिल होने गई थीं। घर पर नसीम अकेले थे।
देर रात पड़ोसियों ने दूसरी मंजिल पर बने टिनशेड में नसीम का शव बल्ली से लटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना उनकी पत्नी को दी। रात करीब पौने दो बजे पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें