फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मानसिक रूप से बीमार अधेड़ का शव मिला, धड़ से 10 फिट दूर पड़ा था सिर

विज्ञापन
खुटार के गांव रुजहा खुर्द के पास संतराम का शव मिलने पर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव रूजहा खुर्द निवासी 55 वर्षीय संतराम का सड़ा-गला शव गांव में पंचायत घर और अन्नपूर्णा भवन के पीछे रामकुमार के गन्ने के खेत में झाड़ियों में पड़ा मिला। धड़ से सिर 10 फुट दूर पड़ा था। पुलिस के अनुसार, शव कई दिन पुराना है।
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे लोगों ने शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव काफी गल चुका था। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे गांव रामपुर कलां निवासी तेजराम ने शव की शिनाख्त अपने तहेरे भाई संतराम के रूप में की। पुलिस ने लोगों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस संभावना जताई कि सियार शव को झाड़ियों में खींच ले गया होगा।
तेजराम ने पुलिस को बताया कि उनके ताऊ और ताई की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। तहेरे भाई संतराम मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, इस कारण उनकी शादी नहीं हुई थी। संतराम इधर-उधर खाना मांगकर अपना जीवन यापन करते थे। सोमवार के बाद वह लोगों को नहीं दिखे थे।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि संतराम का शव मिला है। परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें