बंडा। बसंतापुर गांव के पास पुवायां हाईवे के किनारे डाले गए टिनशेड के नीचे शनिवार सुबह मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मृतक की आयु करीब 50 वर्ष है। शव के पास उसके फटे-पुराने कपड़े और खाना खाने के लिए एक टूटी हुई थाली भी मिली। उसके पहनावे को देखकर यही प्रतीत होता है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर सोशल मीडिया के माध्यम से कई ग्रुप में उसकी जानकारी भेजी है। थाना प्रभारी के अनुसार मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद