पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक सुनील यादव के शोकाकुल परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक
रोजा। मोहल्ला लोधीपुर निवासी 45 वर्षीय सुनील यादव की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह कमरे की खिड़की से उनके शव को लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, वे पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे।
मृतक के छोटे बेटे ईशू यादव ने बताया कि पिता कैटरिंग का काम करते थे। वह भी पिता का हाथ बंटाता था। पिछले कुछ दिनों से पिता काम को लेकर परेशान थे। आधी रात के बाद किसी समय पिता ने आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी हुई। पिता का शव कमरे की खिड़की से फंदे से लटका हुआ था। उनके गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था।
सुनील यादव के दो बेटे और दो बेटियां हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि लोधीपुर पुल के पास रहने वाले सुनील ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस की आरंभिक जांच से पता चला है कि सुनील घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव में थे। इस मामले में अभी परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।