फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोबाइल फोन में फोटो देखकर ट्रेन से कटे बुजुर्ग के शव की हुई पहचान

विज्ञापन
कुंवरपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग की डाउन लाइन पर हुलासनगरा गांव के सामने बृहस्पतिवार को मालगाड़ी की चपेट में आए बुजुर्ग के शव की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के फुलवा गांव निवासी कुंवरपाल (55) के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस के मोबाइल फोन में फोटो देखकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

आशाराम ने बताया कि भाई कुंवरपाल की शादी नहीं हुई थी। पिछले कुछ दिनों से वह लिवर की बीमारी से परेशान थे। बीमारी के कारण सही से कुछ खा-पी भी नहीं रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे वह बिना बताए घर से निकल गए। इसी दौरान ग्रामीणों से कटरा में एक बुजुर्ग के ट्रेन से कटने की जानकारी मिली।
परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस के मोबाइल फोन में फोटो देखकर शव की पहचान कुंवरपाल के रूप में की। हादसे के बाद डाउन लाइन पर आई काठगोदाम एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक रुकी रही। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि पहचान कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें