शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया है कि 23 अगस्त को बेटी संग शाहजहांपुर आई थी। बस स्टैंड के पास से बेटी लापता हो गई। बेटी की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। संदेह है कि कोई युवक बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद