फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन दिन से लापता बुजर्ग का मिला शव, जानवरों ने नोच लिया एक पैर

विज्ञापन
खुशीराम मौर्य का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : samvad
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। तीन दिन से लापता रेहरा गांव निवासी 55 वर्षीय खुशीराम मौर्य का शव सोमवार को गर्रा नदी किनारे यूकेलिप्टिस के बाग में पड़ा मिला। उनका दायां पैर जंगली जानवरों ने नोच लिया था। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में किसी बड़े जंगली जानवर के होने की आशंका में पड़ताल की। इस दौरान मिले पदचिह्न कुत्तों और सियारों के निकले।
विज्ञापन

वीरपाल मौर्य ने बताया कि बड़े भाई खुशीराम मौर्य अविवाहित थे। पिता प्यारेलाल की मौत के बाद से मां रामप्यारी और बड़े भाई खुशीराम उन्हीं के साथ रहते थे। शनिवार की सुबह करीब दस बजे खुशीराम खेतों की ओर गए थे। देर शाम तक वापस न आने पर चिंता हुई। उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सोमवार सुबह 10 बजे गर्रा नदी किनारे गन्ने के खेत पर काम कर रहे किसानों ने उनका शव बाग में पड़ा देखा तो घर आकर सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच कर साक्ष्य जुटाए। वहीं, जंगली जानवर की सूचना पर तिलहर सर्किल के वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, डिप्टी रेंजर अमित कुमार व श्याम सिंह आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि बाग में कुत्तों एवं सियारों के पदचिह्न मिले हैं। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि खुशीराम मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। अगर तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें