फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला ई-रिक्शा चालक का शव

विज्ञापन
आकाश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
जैतीपुर। बंथरा उर्फ नगला गांव में 20 वर्षीय आकाश का शव बृहस्पतिवार को सुबह उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस को आकाश की मां माया देवी ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के एक युवक की बाइक आकाश के ई-रिक्शा से टकरा गई थी। इस बात को लेकर कुछ लोग लगातार उसे परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन

मां का आरोप है कि बुधवार रात भी उसके साथ मारपीट की गई। बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे परिजनों की आंख खुली तो आकाश का शव कमरे में फंदे से लटका देखा। आकाश एक भाई और दो बहनों में सबसे छोटा तथा अविवाहित था। उसकी मौत से मां माया देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
वह तिलहर मार्ग पर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता रामपाल का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटका युवक, परिजनों ने बचाया



तिलहर। फिरोजपुर गांव में बृहस्पतिवार को सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद से परेशान गांव के विपिन ने कमरे के अंदर गले में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने बंद दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। उसे सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।



गांव के संतोष ने बताया कि उनके चचेरे भाई विपिन का विवाह कुछ समय पूर्व हुआ था। शादी के बाद किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होने पर वह काफी समय से मायके में रह रही थी। बुधवार को विपिन अपनी ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से बृहस्पतिवार को सुबह घर लौटने के कुछ देर बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।



काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को आशंका हुई। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा तो उसे फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना अस्पताल से पुलिस को दे दी गई है। सीओ इशिका सिंह के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें