फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पानी आपूर्ति ठप होने पर नगला जाजू के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्रिया कलां। नगला जाजू गांव में एक सप्ताह से गांव में बने ओवरहेड टैंक से और सीधे मोटर से पानी की आपूर्ति बंद होने से भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

नगला जाजू ग्राम पंचायत से जुड़े पथरा खास, मिठहा और टिलियापुर गांव के लोग भी पानी नहीं मिलने से परेशान हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जल निगम के अभियंता और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप ज्यादातर खराब हैं। एक-दो हैंडपंप सही हैं और उन्हीं से अपनी दैनिक जरूरत का पानी भरकर जैसे तैसे गुजर कर रहे हैं। जानवरों को पानी पिलाने के लिए तालाब ले जाना पड़ता है। प्रदर्शन में बटेश्वर शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा, संतराम, विनेश, शेरसिंह, आशीष, दान सिंह, छोटे लल्ला आदि मौजूद रहे। जेई आसिफ खां ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और उसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें