फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

Sun, 12 Oct 2025 02:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत की आशंका जताई गई है।  
विज्ञापन
विशन पाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव कसरक निवासी 30 वर्षीय विशन पाल का शव शनिवार की रात रात साढ़े दस बजे रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। उसके चेहरे व शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि खेतों में मजदूरी करने वाला विशन पाल शाम को टहलने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। उसका शव कसरक रेलवे फाटक के पास पड़ा मिला। वह सिर्फ अंडरवियर पहने हुए था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें