सेहरामऊ दक्षिणी। ड्यूटी पर जाने के दौरान स्कूटी से गिरे थाना कोतवाली के मोहल्ला चौभुर्जी निवासी सफाईकर्मी की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
क्षेत्र के एक गांव में तैनात 46 वर्षीय राशिद अंसारी रोजाना की तरह अपने घर से ड्यूटी करने के लिए स्कूटी से निकला था। गांव कहेलिया स्टेशन के पास राशिद अंसारी स्कूटी सहित गिरकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी अख्तर सुल्ताना बानो व भाई साजिद ने पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों को काफी समझाया, लेकिन वे पोस्टमाॅर्टम कराने को तैयार नहीं हुए। संवाद