फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला शव, मोबाइल से हुई पहचान

विज्ञापन
सत्यम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। गांव पैतापुर में रेलवे लाइन के किनारे 24 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहचान का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान जेब में पड़े मोबाइल की घंटी बजने पर बात करने से मृतक की पहचान हरदोई के रहने वाले सत्यम के रूप में हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 9:45 बजे रेलवे स्टेशन मास्टर ने रोजा थाने पर सूचना दी कि पैतापुर गांव के झाले के पास रेलवे लाइन के किनारे हरदोई से शाहजहांपुर की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। शव के पैंट की जेब में रखे फोन की लगातार घंटी बज रही थी।
उपनिरीक्षक ने फोन रिसीव किया तो दूसरी ओर शिवम नाम के युवक ने मृतक की पहचान अपने भाई सत्यम के रूप की। वह हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगतिनगर का रहने वाला था। सत्यम की मां गुड्डी गुप्ता ने बताया कि सत्यम ट्रेन में नमकीन, चना, पानी बेचने का काम करता था। बुधवार की शाम को सात बजे वह घर से निकला था। इसके बाद बात नहीं हो सकी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि अगर परिवार वाले तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला शव



शाहजहांपुर। हरदोई के थाना मझिला क्षेत्र के नेकपुर गांव निवासी सीताराम (56) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के ददऊ फाटक के पास रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। उनके पास मिली डायरी पर लिखे बेटे के नंबर से उनकी पहचान हुई।



नरवीर ने बताया कि पिता नौ जून को रिश्तेदार व गांव के लोगों के साथ पंजाब में धान की रोपाई के लिए गए थे। सोमवार की शाम पिता सभी लोगों के साथ वापस घर आने के लिए ट्रेन से शाहजहांपुर के लिए चले थे। शाहजहांपुर आने पर सभी अपने-अपने घरों के लिए चले गए।



पिता सीताराम एक ऑटो में बैठकर अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह तीन बजे उनका शव सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में कहेलिया क्षेत्र में ददऊ रेलवे फाटक पास पड़ा मिला। उनका कोई सामान गायब नहीं हुआ। वह कैसे यहां पहुंच गए, यह नहीं समझ आ रहा।



बताया यह भी जा रहा है कि वह ट्रेन से उतरे ही नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सत्यम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें