फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मौरंग से भरे ट्रक में मिला था शव, जांच के लिए उत्तराखंड गई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। कलान में चार दिन पूर्व मौरंग से भरे ट्रक में मिले शव की पहचान न होने पर पुलिस ने ट्रक चालक व लेबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही एक टीम को उत्तराखंड के नैनीताल रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के वैशपुरवा गांव निवासी ट्रक चालक इम्तियाज ने 16 मार्च की रात करीब आठ बजे उत्तराखंड के राठौर ट्रांसपोर्ट से मौरंग भरवाई। 17 मार्च की सुबह इम्तियाज कलान के ग्राम तनु एंटरप्राइजेज पर ट्रक लेकर पहुंचा। मौरंग उतारने के दौरान मजदूरों को एक शव मिला।
कलान पुलिस ने तुरंत नैनीताल के तीन थानों खटीमा, किच्छा व पंतनगर से संपर्क साधा, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। 20 मार्च को तनु एंटरप्राइजेज के ध्यान पाल सिंह की ओर से ट्रक चालक इम्तियाज व लेबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है। उत्तराखंड के अलावा कलान पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच के लिए उत्तराखंड एक टीम भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें