फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भी दूसरों की जिंदगी के लिए बाहर निकले महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संक्रमण के दौर में रक्तदाताओं ने सुरक्षित तरीके से रक्तदान किया। नियमित रक्तदान करने वाले मौसम खराब होने के बावजूद भी शिविर में आना नहीं भूले। कई ऐसे उत्साही रक्तादाता भी पहुंचे, जिन्हें कोरोना का टीका लगा था। इस वजह से उन्हें रोक दिया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में रक्तदान-महादान के संकल्प के साथ लगे शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दूसरों को जीवनदान देने की आकांक्षी 34 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में कई सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के साथ स्वयंसेवकों ने योगदान दिया।
14 जून को विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी गौतम और प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने फीता काटकर किया। डॉ. एसपी गौतम ने रक्तदान के इच्छुक सभी लोगों का आभार प्रकट कर अमर उजाला फाउंडेशन के इस अभियान की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी दूसरे को जीवन मिलता है। हर किसी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर लोग महादान के सहभागी बनें और दूसरों का जीवन बचाएं। उद्योगपति विनय अग्रवाल ने खुद रक्तदान कर दूसरे लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
रविकांत, धनंजय सक्सेना, विजय बहादुर सिंह, कांस्टेबल मोहित राठी, अमितोश अवस्थी, दिव्याजोत कौर, राजू बग्गा, मिहिर शर्मा, संजय कुमार, साहिल, अनुज अग्रवाल, डा. विकास खुराना, रौनक तुली, महेश तुली, अंकुर मिश्रा, पंकज गुप्ता, सैय्यद कासिम रजा, इं. अनुज गुप्ता, मोहम्मद सिमरन, अहसन रजा, किशोर गुप्ता, रिंकी सिंह, अजय शर्मा, शुभ्रा शर्मा, श्रुति शर्मा, सुनील गुप्ता, शाहरुख, विनय अग्रवाल, मनोज्ञ रैना, मनीष प्रजापति, अनिल कुमार, रोशनी सैनी, गुरजीत सिंह गांधी, अर्शी।
मेडिकल कॉलेज स्टॉफ का सहयोग रहा
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पं. राम प्रसाद बिस्मिल राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, उप-प्राचार्य डॉ. नीरा, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एसके ध्रुव, एमएस डॉ. गंगवार, डॉ. शबाहत हुसैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम, काउंसलर छाया सक्सेना, रामू नायक, महेंद्र त्रिपाठी, राजेश, सत्येंद्र आदि का सहयोग रहा।
इन संस्थाओं ने किया सहयोग
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के सचिन बाथम, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्र गुट के कुलदीप सिंह दुआ, धर्मपाल रैना, महारानी लक्ष्मी बाई महिला विंग की डॉ. नमिता सिंह, डॉ. अमित सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें